Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, IMD ने जारी किया कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में आईएमडी ने आज घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। आने वाले सप्ताह में नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। भीषण ठंड से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। यहां सर्दी, जुकाम और बुखार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राजस्थान में हांड कंपा देने वाली ठंड जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने आज घने कोहरे के साथ कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया है। दिन से समय चलने वाली शीतलहर से यहां ठंड और बढ़ रही है। रात तो रात अब दिन भी सर्द होने लगे हैं। इस भीषण ठंड से बचने के लिए और खुद को गर्म रखने के लिए लोग हीटर, ब्लोअर और अलाव का सहारा ले रहे हैं। यहां लोग कंबल-रजाई से बाहर नहीं जाना चाहते। बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी है। आने वाले सप्ताह में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। आइए अब आपको बताएं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल -

End of Feed