दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में पारा चढ़ने से ठंड में हल्की राहत, एक पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगड़ेगा वेदर, जानें आज का मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 19 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 जनवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई जा रह ीहै।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली के लोग पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड झेल रहे हैं। हालांकि शनिवार को राजधानी के तापमान में बढ़ोत्तरी आने से सर्दी से हल्की राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। आज राजधानी में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले सप्ताह एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर में दो दिन बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी होगी।

आज दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह के समय अधिकतर इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा और स्मॉग छाया रह सकता है। कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की भी संभावना है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

22 और 23 जनवरी को दिल्ली में बारिश

दिल्ली में सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। वहीं मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। 20 और 21 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है। आईएमडी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी में 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। साथ ही सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी पड़ सकता है।

शनिवार को अधिकतर इलाकों में छाया हल्का कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को अधिकतर इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं कुछ जगहों पर मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिला। आईजीआई एयरपोर्ट के पास भी मध्यम कोहरा छाया रहा। इस कारण यहां तड़के 3:30 बजे से सुबह 4:30 बजे के दौरान विजिबिलिटी 200 मीटर रही। वहीं सफदरजंग के पास हल्का कोहरा छाने से सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर दर्ज हुई। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक 10.2 दर्ज हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article