लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में खून जमा देने वाली सर्दी का सितम जारी, पछुआ हवाओं से कांपेंगे प्रदेशवासी

UP Weather Today: यूपी में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। भीषण ठंड के बीच मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में घने कोहरे और पछुआ हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

Image

यूपी में खून जमा देने वाली सर्दी का सितम जारी

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में पछुआ हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया है। पछुआ हवाएं चलने से तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इससे ठंड का स्तर और बढ़ेगा। ठंड से बचने के लिए यूपी के लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में दोपहर के समय धूप खिली रहेगी धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिलने की संभावना है। लेकिन शाम होते ही सर्द हवाओं के कारण ठंड फिर बढ़ने लगेगी।

उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के 13 जिलों जालौन, महोबा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ और संत कबीर नगर में मौसम विभाग ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश में तेज सर्द हवाएं चलेगी और सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। सोमवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, आगरा, एटा, महामायानगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, इटावा, औरैया, कन्नौज, लखनऊ, कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, कांशीराम नगर, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, बांदा, वाराणसी और संत रविदास नगर ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दिन हो सकती है यूपी में बारिश

उत्तर प्रदेश में आने वाले सप्ताह में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर यूपी के कई जिलों पर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 21 और 22 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article