Rajasthan Weather: राजस्थान में कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत, कई जिलों में छाया घना कोहरा, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंड बढ़ने लगी है। यहां न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आगामी 4 दिनों तक कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Weather Today: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से राजस्थान के मौसम पर भी प्रभाव देखने को मिल रहा है। यहां लगातार तापमान गिर रहा है। गिरते तापमान के कारण ठिठुरन वाली ठंड की शुरुआत हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अब जैकेट में नजर आ रहे हैं। बीते कई दिनों से मौसम विभाग द्वारा राजस्थान के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रदेश के 5 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज राजस्थान में मौसम का हाल -

Rajasthan Weather

राजस्थान का मौसम

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के चूरू, सीकर, झुंझुनू, गंगानगर और हनुमानगढ़ में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा रहता है लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आती है और मौसम साफ हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी राजस्थान में कोहरे का कहर जारी रहेगा।

End of Feed