Rajasthan Weather Today: राजस्थान के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ; IMD ने बताया

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। यहां लगातार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की जा रही है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह हो रहे जलजमाव से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 21 जिलों में अति भारी बारिश से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विभाग ने अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। सावन के तीसरे सोमवार की शुरुआत जयपुर में बारिश के साथ हुई है। सुबह से ही राजधानी में बारिश हो रही है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने राजस्थान में रेड, ऑरेंज और येलो तीनों अलर्ट जारी किए हैं। जहां कई जिलों में भारी बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई जिलों में भारी बारिश के कारण जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। बूंदी जिले के नवल सागर और जैतसागर के उफान पर होने के कारण कई दुकानों और बाजारों में पानी आ गया है। इसी प्रकार की स्थिति कई अन्य जिलों में देखने को मिल रही है। चलिए इस बीच आपको बताएं राजस्थान के किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है -

weather

राजस्थान के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने झालावाड़, बारां, कोटा, भीलवाड़ा में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, जबकि सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बूंदी, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, पाली, टोंक और अजमेर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ जोधपुर, नागौर, जयपुर, सवाई माधोपुर, करौली और जालौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 41 से 61 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। तेज हवाओं के साथ बारिश से राज्य के तापमान में कमी आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

End of Feed