Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-November-2025: राजस्थान में पिछले कई दिनों से सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश में उत्तरी हवा के साथ पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड में कमी आई है। तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। रविवार को 6 शहरों के अलावा सभी जगहों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज हुआ। इस दौरान सबसे ठंडा शहर फतेहपुर रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज राजस्थान के मौसम का हाल कैसा है, आइए जानते हैं:
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में आज का मौसम
आईएमडी के अनुसार, राजस्थान में आज मौसम शु्ष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। अगले 4-5 दिन इसी तरह मौसम बना रह सकता है। तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। रविवार को राजस्थान के कई हिस्सों में धुंध का असर देखने को मिला। जिसके कारण धूप कमजोर रही। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। जिनमें जयपुर, जैसलमेर, अलवर, बीकानेर, दौसा समेत कुछ जिले शामिल हैं।
राजस्थान में जालौर में सबसे अधिक पारा
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान जालौर में रहा। जहां का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जोधपुर 30 डिग्री और बाड़मेर में 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 7.1 डिग्री रहा। उत्तरी हवाओं के थोड़ा कमजोर होने के कारण यहां के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। करीब 5-6 दिन पहले फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। फतेहपुर के अलावा दौसा, लूणकरणसर, जालौर, नागौर, चूरू और सीकर में 10 डिग्री से नीचे पारा दर्ज किया गया।
