आज तक आप कई बारातों में शामिल हुए होंगे। शादी में अक्सर दुल्हा अपनी दुल्हन को लेने महंगी-महंगी गाड़ी से पहुंचता है। लेकिन, हाल ही राजस्थान में एक ऐसी बारात निकली, जहां दुल्हा अपनी दुल्हन को लेने घोड़े या गाड़ी से नहीं बल्कि, नाव से अपने ससुराल पहुंचा। जी हां, बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मालीपाड़ा में रविवार को एक अनोखी बारात निकली। कड़ाना बैक वाटर पर बने टापू पर बसे मालीपाड़ा गांव से दूल्हे राजा नाव से बारात लेकर शादी के लिए रवाना हुए। जिसके लिए एक बड़ी नाव का इंतजाम किया गया। ताकि सभी बाराती आराम से इसमें सवार हो सकें।
राजस्थान की अनोखी शादी
नाव से दुल्हन लेने पहुंचे दुल्हे राजा
फिर करीब 50 बारातियों के साथ वह अपने ससुराल पहुंचे। इस अनोखी बारात में महिला, पुरुष के साथ ही बच्चे भी शामिल हुए।
आपको बता दें कि इस टापू पर यहां बीस परिवारों रहते हैं। यहां लोगों ने बीच टापू से करीब एक किलोमीटर का सफर नाव से पूरा किया। वहां पहुंचने के बाद दूल्हा राहुल डीजे पर नाचते-गाते दुल्हन ममता को लेने नाहरूपुरा गांव बारातियों के साथ पहुंचे।
नाचते-गाते पहुंचे 50 बाराती
दुल्हें के परिवार वालों ने बताया कि शादी के लिए बड़ी नाव किराए पर लाई गई और दुल्हा पूरे बारातियों के साथ नदी पार गांव नाहरपुरा दुल्हन लेने पहुंचे। सभी ने आगे करीब 20 किलोमीटर का नाहरपुरा का सफर वाहनों से पूरा किया गया। आपको बता दें कि नाव से सफर करना यहां के रहने वालों की रोजमर्रा की जिन्दगी का हिस्सा है। पढ़ने कि लिए बच्चे भी नाव से ही आते-जाते हैं।
नाव से सफर करना है मजबूरी
आपको बता दें कि यहां आनंदपुरी ही नहीं बल्कि, जिले में माही बैंक वाटर एरिया के टापुओं पर रहने वाले लोग का भी नाव से ही आना-जाना होता है। इनके सुरक्षा इंतजामात के अभाव में हर दिन लोगों को मजबूरी में जोखिम भरा सफर तय करना होता है।
