Rajasthan: राजस्थान में चोरों की ऐसी विदाई कर रही हैरान, पहले मालाएं पहना किया स्वागत

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 03:34 PM IST

Rajasthan News: कामां थाना इलाके में एक कारोबारी की दुकान में दो युवकों को चोरी करते रंगे हाथों दबोचने के बाद भी उनकी पिटाई नहीं की गई। कारोबारियों ने उनका माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर कामां पुलिस को सौंप दिया। शहर के कारोबारियों की इस नजीर की अब चौतरफा चर्चा हो रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. दो युवकों को चोरी करते रंगे हाथों दबोचने के बाद भी उनकी नहीं की गई पिटाई
  2. कारोबारियों ने उनका माला पहना कर किया स्वागत और फिर पुलिस को सौंप दिया
  3. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है मामला

8.

राजस्थान में चोरों को माला पहना किया स्वागत, फिर पुलिस को सौंपा।

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जनपद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया। चोरों को धरने के बाद पिटाई के तो अनेक मामले सामने आए हैं, मगर इसके उलट चोरों को पकड़ने के बाद उनका फूलमालाओं से लाद स्वागत करने का पहला मामला जानकारी में आया है। दरअसल घटना भरतपुर जनपद के कामां थाना इलाके का है। जिसमें एक कारोबारी की दुकान में दो युवकों को चोरी करते रंगे हाथों दबोचने के बाद भी उनकी पिटाई नहीं की गई। कारोबारियों ने उनका माला पहना स्वागत किया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर कामां पुलिस को सौंप दिया।

इतना ही नहीं इससे पहले कारोबारियों ने उन्हें बैठाकर आगे से चारी जैसे घृणित अपराध को दोबारा नहीं करने की सलाह भी दी। घटना कामां कस्बे अंबेडकर चौराहे पर स्थित कारोबारी चेतराम की दुकान की है। शहर के कारोबारियों की इस नजीर की अब चौतरफा चर्चा हो रही है। इधर, पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की और घटनाओं का पता लगाया जा रहा है।

End of Feed