Rajasthan Schools & Colleges Closed: जीरो डिग्री हो गया पारा, कड़ाके की ठंड में बंद हुए राजस्थान के स्कूल

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 27, 2022, 03:14 PM IST

Rajasthan School & Colleges Closed News Today in Hindi 2022: कड़ाके की ठंड में एक के बाद एक शहर के स्कूलों को बंद किया जा रहा है बता दें, राजस्थान के स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान राज्य में सर्दी का असर इतना ज्यादा है कि यहां चूरू में मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।

Rajasthan School & Colleges Closed News: उत्तर भारत में भीषण शीत लहर की स्थिति लगातार बनी हुई है, कड़ाके की ठंड में बच्चों के साथ साथ बड़ों का भी जनजीवन बिगड़ता दिख रहा है। राज्य में ठंड का असर इतना ज्यादा है कि 26 दिसंबर को चूरू में पारा हिमांक के करीब पहुंच गया। बता दें, चूरू थार रेगिस्तान के करीब है, यहां मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, चूरू का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हालांकि उत्तर भारत के बाकी राज्यों का भी हाल बहुत अच्छा नहीं है, मौसम विभाग की ओर से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

5 जनवरी को होगा Rajasthan School Reopen

शिक्षा विभाग ने मौसम को देखते हुए और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। राजस्थान के स्कूलों में 12 दिनों का शीतकालीन अवकाश किया गया, जो 5 जनवरी तक चलेगा। इस साल, राजस्थान बोर्ड ने शीतकालीन अवकाश दिनों की संख्या में वृद्धि करते हुए गर्मी की छुट्टियों के दिनों की संख्या कम कर दी है।

End of Feed