Jaipur News: राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक वीडियो कोच बस यात्री प्रतिक्षालय की दीवार से टकरा गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। थानाधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि अहमदाबाद से चूरू जा रही एक वीडियो कोच बस शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर लाल मादडी तिराहे के पास एक पिकअप वैन को बचाने के चक्कर में यात्री प्रतिक्षालय की दीवार से जा टकराई।
राजस्थान में सड़क हादसा
