Rajasthan News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को हवा में उछाला, तीन की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2023, 11:46 AM IST

Road Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में रावतसर-जयपुर मेगा हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई।

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार तीन युवक को टक्कर मारकर हवा में उड़ा दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौत हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी के लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक मजदूर थे। ईंटा भट्ठी में काम करते थे। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Rajasthan News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को हवा में उछाला, तीन की मौत

Rajasthan News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को हवा में उछाला, तीन की मौत

भट्ठी

ड्राइवर मौके से फरार

वहीं, मृतक की पहचान ब्रजेश (35), रामकुमार (24) और कुलदीप (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में रावतसर-जयपुर मेगा हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिर गए। इस घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के फौरन बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

End of Feed