जयपुर

Rajasthan News: जैसलमेर में जीप और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, महिला सहित चार की मौत, एक घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2023, 03:11 PM IST

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के जैसलमेर में जीप और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को स्थानीय लोगों की सहायता से जीप से बाहर निकाला गया।

Image

Rajasthan News: फलसूंड थाना क्षेत्र में जीप और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, महिला सहित चार की मौत, एक घायल

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के जैसलमेर में जीप और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से शव को जीप से बाहर निकाला। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया।

सड़क में हुए गड्ढे के कारण हुआ हादसा

दरअसल, पूरा मामला राजस्थान के जैसलमेर के फलसूंड थाना क्षेत्र के मदुरासर गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे भुर्जगढ़ की तरफ से एक ट्रेलर फलसूंड की तरफ आ रहा था। वहीं, दूसरी ओर फलसूंड से बाड़मेर के तरफ जीप में सवार लोग बड़नवा गांव जा रहे थे। इसी दौरान मदुरासर गांव के पास सड़क में हुए गड्ढे के कारण ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सामने से आ रही जीप से टकरा गया।

एक की हालत गंभीर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को स्थानीय लोगों की सहायता से जीप से बाहर निकाला गया। वहीं, एक आदमी बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article