जयपुर : शहरों-नगरों तक पहुंचेगा PNG-CNG नेटवर्क, सरकार ने दी CGD नीति को मंजूरी

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राजस्थान सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नीति -2025 को मंजूरी दी है। इस नई नीति के तहत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए अनुमति, भूमि आवंटन और अनुमोदन की प्रक्रियाओं को सरल और समयबद्ध बनाया जाएगा।

जयपुर : राजस्थान सरकार ने छोटे शहरों और नगरों में पीएनजी और सीएनजी नेटवर्क के विकास के लिए राजस्थान सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नीति -2025 को मंजूरी दी है। इस नीति के तहत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए नए अवसर उत्पन्न होंगे। इसके अलावा, अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने के लिए 3 केंद्रीय पीएसयू के साथ ज्वाइंट वेंचर कंपनियों की स्थापना की जाएगी, जिससे 11,200 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह कदम बिजली की पीक लोड डिमांड को पूरा करने में मदद करेगा और प्रदेश के वित्तीय भार को कम करेगा।

CM Bhajan Lal Sharma

सीएम भदन लाल शर्मा (तस्वीर साभार-ट्विटर @BhajanlalBjp)

कितनी छूट?

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, बजट में कर्मचारियों के लिए दो वर्ष की सेवा अवधि में छूट का लाभ देने का निर्णय लिया गया है, जिसमें केवल उन कर्मचारियों को बाहर रखा जाएगा, जिन्होंने पिछले दो वित्तीय वर्षों में अनुभव में छूट का लाभ लिया है। इसके अलावा, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को एम्स दिल्ली की तर्ज पर उन्नत करने के लिए अध्यादेश लाया जाएगा, जिससे राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की स्थापना की जाएगी।

End of Feed