पीएम मोदी का 22 मई को राजस्थान दौरा, इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन; देखें पूरा शेड्यूल

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन बाद राजस्थान की यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी 22 मई को अपने दौरे के दौरान 26 हजार करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का भी लोकार्पण करेंगे।

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले पीएम मोदी बीकानेर जाएंगे और सुबह करीब 11 बजे देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी सुबह करीब 11:30 बजे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वह 26,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और पलाना में एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

पीएम 103 पुनर्विकसित स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री देश में रेल अवसंरचना को निरंतर बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 1,100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,300 से अधिक स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया जा रहा है, जिन्हें क्षेत्रीय वास्तुकला को प्रतिबिंबित करने और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।

End of Feed