राजस्थान में भारी बारिश ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, कईयों के रूट डायवर्ट, ये मुख्य ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Rail Track Waterlogging: राजस्थान में जोधपुर मण्डल के मारवाड खारा-मारवाड बीठडी एवं फलौदी-मलार, रोहट-केरला एवं बिलाडा-पीपाड रोड के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। फिलहाल, कई गाड़ियों के रूट डायवर्ट किए गए हैं और कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त
  • भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित
  • रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

Rajasthan Rail Track Waterlogging: राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार से भारी बारिश हो रही है। बीते चौबीस घंटे में जैसलमेर, जोधपुर और पाली जिले में कई जगहों पर ‘बेहद भारी’ यानी 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र ने राज्य में कई जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की 'चेतावनी' जारी की है। भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने कई ट्रेन रद्द कर दी हैं। मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई चौबीस घंटे की अवधि में जैसलमेर के मोहनगढ़ में 260 मिलीमीटर व भणियाणा में 206 मिलीमीटर, जोधपुर के देचू में 246 मिलीमीटर और पाली में 257 मिलीमीटर बारिश हुई।

End of Feed