Jaipur Fire: जयपुर के SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग, 6 मरीजों की मौत, कई की हालत गंभीर

Jaipur Fire: जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल (SMS हॉस्पिटल) के ट्रॉमा सेंटर में भीषण आग लग गई। इस घटना में 6 मरीजों की मौत हो गई है और कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस और दमकल की टीम मौजूद है।

Jaipur Trauma Centre Fire: राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 6 मरीजों की मौत हो गई है और 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि 13 अन्य का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सवाई मान सिंह अस्पताल स्थिति का जायजा लेने पहुंचे और सीएम ने सभी के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

Jaipur Fire

जयपुर के SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग (Photo - ANI)

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग की घटना पर सेंटर के प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर दो आईसीयू है। सेमी आईसीयू और ट्रॉमा आईसीयू, जहां कुल 24 मरीज थे। 13 मरीज सेमी आईसीयू में थे तो वहीं 11 मरीज ट्रॉमा आईसीयू में थे। धाकड़ ने बताया कि ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ और उसकी वजह से जहरीली गैसें निकल रही थी। प्रभारी ने बताया कि उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। इस दौरान 6 मरीजों की मौत हो गई। 5 की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज किया जा रहा है।

End of Feed