Udaipur Food Poisoning : शराब पी, खाना खाया...फिर अचानक गिरे 20 से ज्यादा लोग; 3 की मौत कई गंभीर

Udaipur Food Poisoning : राजस्थान के उदयपुर में फूड पॉइजनिंग से 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 20 लोग गंभीर हालत में हैं।

Udaipur Food Poisoning : उदयपुर में फूड पॉइजनिंग से 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 20 लोग गंभीर हालत में हैं। बताया जा रहा है सभी एक शादी समारोह के दौरान शराब का सेवन कर खाना खाया था। खाना खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को नजदीकी कोटड़ा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।

Udaipur Food Poisoning Death

उदयपुर में फूड प्वाइजनिंग से मौतें

कैबिनेट मंत्री ने जाना हालचाल

घटना कोटड़ा के सावन क्यारा गांव की बताई जा रही है। मृतक और बीमार हुए लोग कोटड़ा के बोर्डी कला और गोंदलवाड़ा गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी हॉस्पिटल पहुंचे और मरीजों से जुड़ी जानकारी ली। वहीं, गंभीर मरीजों को गुजरात रेफर कर दिया गया है। शादी के सामूहिक प्रीतिभोज कार्यक्रम में सोमवार देर रात हुई दुःखद घटना पर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने दु:ख जताया है।

End of Feed