Jaipur Double Murder : जयपुर से हृदय विदारक वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी नाबालिग भतीजी और भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी और बाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी भाभी पर भी हमला किया, जिनका यहां सरकारी एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार रात यहां झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई। रघुवीर सिंह ने अपने भाई लक्ष्मण की पत्नी शकुंतला के साथ तीखी बहस के बाद उस पर तथा उसके करीब एक साल के बेटे सूर्य प्रताप और बेटी दिव्यांशी (12) पर हमला कर दिया।
जयपुर में हत्या
ट्रेन के आगे कूदा हत्यारा चाचा
घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों बच्चों की मौत हो गई और शकुंतला का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, हमले के बाद रघुवीर घर से निकल गया और कनकपुरा के पास चलती ट्रेन के आगे कथित तौर पर कूद गया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त रघुवीर का भाई लक्ष्मण घर में मौजूद नहीं था।
यह भी पढ़ें - KOTA: नीट रिजल्ट के बाद छात्रा ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, आत्महत्या से सदमे में परिवार
प्राथमिक जांच में पता चला है कि रघुवीर का लक्ष्मण से जायदाद संबंधी विवाद था। इस मुद्दे पर रघुवीर का अपनी भाभी यानी लक्ष्मण की पत्नी से झगड़ा हुआ और तैश में आकर उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में उसके बच्चों पर भी हमला किया।
(इनपुट - भाषा)
