Rajasthan mausam Update: राजस्थान में बिगड़ा मौसम का मिजाज, बेमौसम बारिश ने गर्मी से दिलाई निजात, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 11, 2024, 03:50 PM IST

Rajasthan mausam Update: राजस्थान में पिछले 24 घंटे से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। भीषण गर्मी के बीच बूंदाबांदी और ठंडी हवाएं लोगों को राहत दे रही हैं। जानिए कल के मौसम का हाल-

Rajasthan mausam Update: राजस्थान के जयपुर, चूरू, अलवर और करौली जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों की तुलना में अजमेर, कोटा, जयपुर और उदयपुर संभागों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं जोधपुर, बीकानेर संभागों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जानिए कल कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज...

तेज हवाओं के साथ बारिश

विभाग के प्रवक्ता ने जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में बृहस्पतिवार दोपहर बाद बादल गरजने के साथ, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि आंधी बारिश की गतिविधियां 12 अप्रैल को भी कहीं-कहीं होने की संभावना है।

End of Feed