Kota Double Murder: कोटा में सनसनीखेज वारदात, घर में मां-बेटी की हत्या; खून से लथपथ मिले शव

कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक मां और बेटी अचेत हालत में घर में मिली। दोनों को अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Kota Crime News: राजस्थान के कोटा शहर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक मां-बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों को घर में अचेत हालत में पाया गया, जहां मां खून से लथपथ हालत में मिली और बेटी के गले पर निशान मिले। पुलिस उप अधीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह हत्या का मामला लग रहा है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Kota Murder

कोटा में मां-बेटी की संदिग्ध हालत में मौत

वारदात के समय ड्यूटी पर थे पिता

जानकारी के अनुसार रोजड़ी क्षेत्र में रहने वाले नर्सिंग होम कर्मी भगवान वैष्णव रोजाना की तरह दोपहर 12 बजे अस्पताल ड्यूटी पर गए थे। रात 8 बजे घर वापस लौटने पर उन्हें पत्नी ज्योति वैष्णव और बेटी अचेत अवस्था में मिली। जिन्हें इस हालत में देखकर वे घबरा गए। उन्होंने आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed