Jaipur: कालाडेरा में बंदर का आतंक, 7 घायल पहुंचे हॉस्पिटल, ये है पूरा मामला

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 04:01 PM IST

Jaipur: कालाडेरा ग्राम पंचायत में एक बंदर ने इस कदर आतंक मचा रखा है कि, लोगों ने उसके भय से अब घरों से बाहर निकलना छोड़ दिया है। बंदर के अटैक से अब तक 7 घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं आए दिन युवा व बुजुर्ग भी बंदर के हमले का दंश झेल रहे हैं। गांव के लोगों ने अपने स्तर पर बंदर को कैद करवाने का निर्णय लिया है। जिसके चलते बंदर पकड़ने वाली टीम को गांव में बुलाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कालाडेरा गांव में बंदर के आतंक से ग्रामीण भयभीत
  • बदंर के हमले से 7 जख्मी हो पहुंचे हॉस्पिटल
  • ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बंदर पकड़ने वाली टीम को बुलाया

Jaipur: राजधानी जयपुर की कालाडेरा ग्राम पंचायत में एक बंदर ने इस कदर आतंक मचा रखा है कि, लोगों ने उसके भय से अब घरों से बाहर निकलना छोड़ दिया है। इसमे हैरान करने वाली बात तो ये है कि, बंदर के निशाने पर अधिकतर बच्चे आ रहे हैं।

jaipur news (2)

जयपुर की कालाडेरा ग्राम पंचायत में बंदर ने 7 को किया घायल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बंदर के अटैक से अब तक 7 घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं आए दिन युवा व बुजुर्ग भी बंदर के हमले का दंश झेल रहे हैं। गांव के सरपंच के मुताबिक बंदर के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। जिसके चलते लोगों ने अब घर से बाहर निकलना छोड़ दिया है। गांव के लोग अब बंदर पकड़ने वाली टीम का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed