Jaipur Railway Update: अच्छी खबर! अब घर बैठे मिलेंगे जनरल टिकट, रेलवे ने किया ये बदलाव

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2022, 02:04 PM IST

Jaipur Railway Update: रेलवे ने टिकटों की बिक्री बढ़ाने को लेकर एक नया फैसला किया है। बता दें कि, राजधानी जयपुर सहित कई शहरों के लोगों के लिए घर बैठे टिकट खरीदने का दायरा 5 किमी से बढ़ाकर 20 किमी कर दिया है। लोग घर बैठे रेलवे के मोबाइल टिकटिंग एप यूटीएस ऑन मोबाइल के जरिए ट्रेन का साधारण टिकट खरीद सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजधानी जयपुर सहित कई शहरों के लोगों के लिए घर बैठे खरीद सकेंगे टिकट
  • रेलवे ने टिकट खरीदने का दायरा 5 किमी से बढ़ाकर कर दिया है 20 किमी
  • रेलवे के मोबाइल टिकटिंग एप यूटीएस ऑन के जरिए ट्रेन का साधारण टिकट खरीद सकेंगे

Jaipur Railway Update: रेल से सफर करने वाले लोगों के लिए ये खबर राहत भरी है। कोविड महामारी के बाद अब सब कुछ पटरी पर आया है तो रेलवे ने टिकटों की बिक्री बढ़ाने को लेकर एक नया फैसला किया है। बता दें कि, राजधानी जयपुर सहित कई शहरों के लोगों के लिए घर बैठे टिकट खरीदने का दायरा 5 किमी से बढ़ाकर 20 किमी कर दिया है। रेल में सफर करने वाले लोगों को अब साधारण टिकट खरीदने के लिए रेलवे स्टेशन पर लंबी थका देने वाली लाइन में लगने से निजात मिलेगी।

Jaipur Railway

अब यात्री घर बैठे खरीद सकेंगे जनरल टिकट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इसे लेकर उत्तर-पश्चिम रेलवे बोर्ड निदेशक संजय मनोचा ने क्षेत्रिय जोन के लिए नए आदेश जारी किए हैं। जिसमें लोग घर बैठे रेलवे के मोबाइल टिकटिंग एप यूटीएस ऑन मोबाइल के जरिए ट्रेन का साधारण टिकट खरीद सकेंगे। फिलहाल ये सुविधा राजधानी जयपुर के दुर्गापुरा, सांगानेर, गांधीनगर, खातीपुरा, जगतपुरा, सहित प्रदेश के बांदीकुई अलवर, दौसा व हरियाणा के रेवाड़ी सहित देश के गैर उपनगरीय स्टेशनों पर लागू की गई है।

End of Feed