Jaipur News: राजस्थान में दिखा 'मिस टनकपुर' जैसा नजारा, कोर्ट में पेशी के लिए भैंस हुई हाजिर, 11 साल से चल रहा केस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 11, 2023, 08:21 AM IST

Jaipur News: एक विचित्र घटना में, एक भैंस को पहचान के लिए जयपुर के चौमू कोर्ट में पेश किया गया। करीब 10 साल पहले हरमाड़ा थाने में चोरी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें तीन भैंसें गायब हो गई थीं। पुलिस ने दो भैंस बरामद करके मालिक को तब सौंप दी थी।

Jaipur News: एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था 'मिस टनकपुर हाजिर हो', फिल्म की कहानी थी कि एक भैंस को कोर्ट में पेश किया जाता है, ये फिल्मी कहानी राजस्थान में सच साबित हुई है। यहां जयपुर की एक अदालत में चोरी के केस में एक भैंस की पेशी हुई है। पिछले 11 साल से ये मामला चल रहा है और आगे भी चलते रहेगा। भविष्य में जरूरत पड़ने पर फिर से भैंस की पेशी हो सकती है।

End of Feed