जयपुर हेरिटेज नगर निगम की नई पहल, सिंगल यूज प्लास्टिक का होगा दोबारा इस्तेमाल

जयपुर हेरिटेज नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक को दोबारा इस्तेमाल योग्य बनाकर बेचने की नयी पहल की है। जिससे इसका इस्तेमाल कुर्सियां, मेज आदि चीजें बनाने में किया जा सके। इस प्लास्टिक का इस्तेमाल सड़क बनाने में करने के लिए भी निगम संभावना तलाश रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिंगल यूज प्लास्टिक दोबारा इस्तेमाल योग्य बनाई जाएगी
  • प्लास्टिक को सीमेंट निर्माण संयंत्रों को बेचा जाएगा
  • प्लास्टिक से कुर्सिया-मेज आदि बनेंगे


Jaipur News: जयपुर हेरिटेज नगर निगम ने एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक उत्पादों (एसयूपी) को सीमेंट निर्माण संयंत्रों को बेचकर इसे लाभप्रद उद्यम बना दिया है। निगम ने अभियान के दौरान जब्त हजारों टन एसयूपी को दोबारा इस्तेमाल योग्य बनाकर बेचने की नयी पहल की है। निगम ने प्रकृति के लिए हानिकारक पॉलीथिन को नष्ट करने के बजाय लांगड़ियावास और मथुरादापुरा ‘डंप यार्ड’ में ‘रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल’ (आरडीएफ) मशीन लगाई हैं, ताकि प्लास्टिक को कुचलकर उसे दोबारा इस्तेमाल योग्य बनाकर सीमेंट निर्माण संयंत्रों को बेचा जा सके और इससे कुर्सियां, मेज आदि जा सकें।

single use plastic

सिंगल यूज प्लास्टिक (फोटो साभार - ट्विटर)

End of Feed