Jaipur: रोडवेज बसों में फ्री सफर करेंगी आधी आबादी, इन बसों में नहीं मिलेगी छूट, जानिए पूरी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 08:45 PM IST

Jaipur: विश्व महिला दिवस के मौके पर मंगलवार रात को 12 बजे से राजस्थान में आधी आबादी को रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर करने का मौका मिलेगा। ये सुविधा बुधवार रात्रि को 12 बजे तक के लिए रहेगी। ये सुविधा राजस्थान की परिधि में ही मिलेगी। राज्य से बाहर सफर करने पर प्रदेश की सीमा के बाद बनने वाला गंतव्य तक का किराया महिलाओं को देना होगा। एसी व वाॅल्वो बसों में सफर करने पर निर्धारित फेयर के मुकाबले 70 प्रतिशत किराया वसूल किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंगलवार रात्रि 12 बजे के बाद महिलाएं कर सकेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
  • रोडवेज विभाग की ये सुविधा केवल राजस्थान में सफर के लिए है
  • एसी व वाॅल्वो बसों में निर्धारित किराए का 70 फीसदी देना होगा

Jaipur: विश्व महिला दिवस के मौके पर मंगलवार रात को 12 बजे से राजस्थान में आधी आबादी को रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर करने का मौका मिलेगा। ये सुविधा बुधवार रात्रि को 12 बजे तक के लिए रहेगी। सूबे की अशोक गहलोत सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को ये सुविधा दी है। इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिन्हें होली पर्व मनाने के बाद नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से बुधवार को एक से दूसरे शहर के लिए सफर करना होगा।

Jaipur News

राजस्थान रोडवेज में विश्व महिला दिवस पर महिलाएं करेंगी फ्री सफर (सांकेतिक तस्वीर)

रोडवेज महकमे ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं, जो मंगलवार रात्रि को 12 बजे से लागू होंगे। इन आदेशों के मुताबिक, अगर कोई महिला 12 बजे के बाद रोडवेज बस में टिकट खरीदती है तो इसके लिए उसे दाम नहीं चुकाने पड़ेंगे। बता दें कि, ये सुविधा राजस्थान की परिधि में ही मिलेगी। राज्य से बाहर सफर करने पर प्रदेश की सीमा के बाद बनने वाला गंतव्य तक का किराया महिलाओं को देना होगा।

End of Feed