Jaipur : जयपुर सहित प्रदेश के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। रेलवे आने वाले कुछ माह बाद जयपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी में जुटी है। रेल मंत्रालय ने जयपुर को 30 करोड़ रुपए का बजट भी जारी किया है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक अगर सब कुछ समय पर हुआ तो इस साल आने वाले सितंबर महिने तक जयपुर सहित राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, कोटा, श्रीगंगानगर व उदयपुर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने की संभावना है।
जयपुर - दिल्ली के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
रेलवे बोर्ड ट्रेनों की मेंटेनेंस के लिए जयपुर जंक्शन पर में डिपो भी बनाने का प्रावधान है। वहीं राजस्थान के लिए इस बार के रेल बजट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खास पैकेज देने की घोषणा की है। इससे रेल सुविधाओं में सबसे पीछे चल रहे प्रदेश को बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक इस बार राजस्थान को 9 हजार 532 करोड़ रुपए आवंटित कर यहां चल रही कई परियोजनाओं को गति देने की कोशिश की गई हैं।
