Jaipur Gold And Silver Rate Today: जयपुर में सोने–चांदी के दाम में मामूली उछाल, जानिए क्या है नया रेट

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 03:50 PM IST

Jaipur Gold and Silver Rate Today, 24 November 2022: जयपुर में आज गुरुवार को सोने के भाव में मामूली उछाल देखने को मिला है। जयपुर में प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट सोने का भाव 300 रुपए बढ़कर 48,700 रुपए हो गया है। वहीं 24 कैरेट का दाम 320 रुपए बढ़कर 53,120 रुपए प्रति दस ग्राम बोल रहा है। जयपुर में चांदी का भाव प्रति किलो के दाम में 1200 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ आज 62,200 रुपए प्रति किलो हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर में 300 से 320 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़े सोने के दाम
  • रुपए और डॉलर की कीमतों में बदलाव से चढ़े सोने के भाव
  • जयपुर में 1200 रुपए प्रति किलो बढ़ गए चांदी के दाम

Jaipur Gold And Silver Rate Today, 24 November 2022: जयपुर में सोने की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय विकास से काफी प्रभाव पड़ा है। इस प्रभाव का बड़ा कारण डॉलर के मुकाबले रुपए का भाव में परिवर्तन होना है। बता दें कि डॉलर की कीमत, रुपए के मुकाबले बढ़ती है तो मार्केट चढ़ जाता है और सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिलती है। जयपुर में आज 22 कैरेट सोने का भाव 48,700 रुपए हो गया है। कल की तुलना में 300 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 320 रुपए बढ़ने के बाद आज 53,120 रुपए हो गया है। ये भाव प्रति 10 ग्राम के हिसाब से है।

Jaipur Gold And Silver Rate Today.

जयपुर में 24 नवंबर को सोने चांदी के भाव

बता दें कि चांदी के भाव में मामुली उछाल देखने को मिल रहा है। जयपुर में चांदी का आज का रेट प्रति किलो के हिसाब से 62,200 रुपए हो गया है। जो कल के मुकाबले 1200 रुपए अधिक है। आने वाले दिनों में भी इसके दाम में बदलाव होने की संभावना है।

End of Feed