Jaipur News: राजधानी जयपुर में रहने वाले 75 साल के एक बुजुर्ग के साथ बड़ी आपराधिक घटना (Crime) हुई है। सिर्फ 20 मिनट के अंदर ही उनके खाते से पांच लाख रुपए साइबर ठगों (Cyber) ने पार कर लिए हैं। वह कुछ समझ पाते इससे पहले उनके पास मोबाइल (Mobile) पर पैसे ट्रांसफर होने का मैसेज आ गया। पुलिस को सूचना देने से पूर्व बुजुर्ग ने जब उस नंबर पर फोन किया तो पता चला वह नंबर ही बंद था। बाद में इसकी सूचना उन्होंने बजाज नगर थाना पुलिस को दी।
जयपुर में बुजुर्ग से लाखों की ऑनलाइन ठगी, केस दर्ज
राजधानी जयपुर में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को जागरुक करने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह लगे हुए हैं। बता दें कि एक सरकारी आंकड़े के अनुसार राजस्थान में मोबाइल फोन पर आने वाले मैसेज से पिछले 15 दिन के अंदर 27 लोगों के अकाउंट से लाखों रुपए निकाल लिए गए हैं।
ऐसे फंसाया बुजुर्ग को ठगी के जाल मेंबजाज नगर थाना पुलिस ने बताया है कि 75 साल के गौतम राज के पास देर शाम एक मैसेज आया था। मैसेज में लिखा था कि दिवाली से पहले अगर आप अपना बिजली कनेक्शन नहीं कटवाना चाहते हैं तो आपके बिल में अपने बैंक अकाउंट नंबर को अपडेट कर दीजिए। अन्यथा 2 घंटे के अंदर ही आपके घर के बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। चूंकि दिवाली पर छुट्टियां होने वाली हैं इसलिए कनेक्शन दिवाली के बाद ही जोड़ा जाएगा। गौतम राज के पास इसके बाद कॉल आया। कॉल आने के बाद वह काफी डर गए। उन्होंने अकाउंट नंबर अपडेट करने का प्रॉसेस पूछना शुरू कर दिया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया था।
