जयपुर

Rajasthan: पहले सरेराह लड़की से छेड़खानी, फिर घर में घुसकर परिजनों से की मारपीट, शादी न करने पर दी जान से मारने की धमकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 12:51 PM IST

बनाड़ थाना क्षेत्र के महादेव नगर में रहने वाली एक युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके साथ एक युवक ने मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से लड़की के पीछे पड़ा हुआ है। वो लड़की को शादी के लिए दबाव डाल रहा था।

Image

Rajasthan: पहले सरेराह लड़की से छेड़खानी, फिर घर में घुसकर परिजनों से की मारपीट, शादी न करने पर दी जान से मारने की धमकी ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

JodhPur Molesting: जोधपुर से एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल, बनाड़ थाना क्षेत्र के महादेव नगर में रहने वाली एक युक्ति ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके साथ एक युवक ने मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से लड़की के पीछे पड़ा हुआ है। वो लड़की को शादी के लिए दबाव डाल रहा था। लड़की के इनकार करने पर उसने लड़की के घर में घुसकर तोड़फोड़ की।

परिजनों के साथ की मारपीट

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने अपने कुछ साथियों को लेकर उसके चाचा के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। लड़की को धमकाया। बीच बचाव करने आए उसके परिवार वालों को भी धमकियां दी। उसके चाचा के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं जाते हुए उसका मोबाइल फोन भी लूटकर ले गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि वह पहले भी कई बार पीड़िता के साथ ऐसा कर चुका है।

जान से मारने की दी धमकी

दरअसल, युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे कई बार रास्ते में रोककर शादी का दबाव डाला। मामला आगे बढ़ने पर उसने पीड़िता के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ ही उसके चाचा के साथ मारपीट की। युवक ने लड़की को धमकी दी कि यदि शादी नहीं करेगा तो जान से मार देगा। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!