Holi Festival 2023: राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने ऐतिहासिक राजसी वैभव व समृद्ध परंपराओं के लिए समूचे विश्व में मशहूर है। यहां के किले, हवेलियां व महल हर किसी का मन मोह लेते हैं। कभी राजशाही के जमाने में होली को यहां पर हाथियों के साथ उत्सव मनाया जाता था। आजादी के बाद सब कुछ बदला तो गुलाबी नगरी की शाही रवायतों में भी बदलाव आया। हालांकि कुछ परंपराएं आज भी जीवित है, यही वजह है कि, सात समंदर पार से सैलानी जयपुर आते हैं। खासकर होली के मौके पर आयोजित होने वाले हाथी उत्सव को देखने।
जयपुर में हाथी उत्सव के दौरान पोलो मैच खेलते हुए हाथी (फाइल फोटो)
