Heat in Rajasthan : दिल्ली में अभी ठंड गई नहीं, उधर बाड़मेर में पारा पहुंच गया 37 के पार

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 18, 2023, 08:36 PM IST

Heat in Rajasthan : देश की राजधानी दिल्ली में अभी पूरी तरह से ठंड गई नहीं है लेकिन पास के राज्य राजस्थान में गर्मी असर दिखना शुरू कर दिया है। बाड़मेर में पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है।

जयपुर : राजस्थान में सर्दी की विदाई होते ही गर्मी ने अब अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है जहां सीमावर्ती बाड़मेर में पारा 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार, उत्तरी अरब सागर एवं आसपास के गुजरात क्षेत्र के ऊपर एक प्रति चक्रवाती तंत्र विकसित होने से पिछले दिनों में राज्य में तापमान अचानक बढ़ा है।

heat in Barmer

राजस्तान में बढ़ी गर्मी

मौसम केंद्र जयपुर के आंकड़ों के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान सीमावर्ती बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक है। वहीं बीकानेर में यह 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह अधिकतम तापमान जोधपुर में 36.5 डिग्री, फलौदी में 36.2 डिग्री, जैसलमेर में 35.5 डिग्री, डूंगरपुर में 35 डिग्री व चुरू में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

End of Feed