Rajasthan News: लू समेत गर्मी की अन्य बीमारियों से बचाव के लिए तैयारी शुरू, हीट एक्शन प्लान बनाकर उठाए जाएंगे जरूरी कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 13, 2024, 05:43 PM IST

राजस्थान में लू समेत गर्मी जनित अन्य बीमारियों से लोगों से बचाने के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। इसके साथ ही राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर हीट एक्शन प्लान बनाकर बचाव के जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Rajasthan News: राजस्थान में गर्मी बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को गर्मी व लू जनित बीमारियों से बचाने की तैयारी शुरू कर दी है और विभागीय अधिकारियों से कार्य योजना बनाने को कहा गया है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की शनिवार को हुई बैठक में इस बारे में चर्चा हुई और निर्देश दिए गए। एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में लू एवं गर्मी जनित बीमारियों से बचाव के लिए 'ग्रेडेड रिस्पांस सिस्टम' (श्रेणीबद्ध कार्रवाई प्रणाली) लागू किया जाएगा। साथ ही, राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर 'हीट एक्शन प्लान' बनाकर आमजन को लू एवं गर्मी जनित बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इसके तहत राज्य के रेगिस्तानी जिलों, जहां तापमान अधिक रहता है एवं लू अधिक चलती है, वहां विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।

Summer

गर्मी जनित बीमारियां (फोटो साभार - istock)

गर्मी बढ़ने पर अगले दो से तीन माह चुनौतीपूर्ण

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने शनिवार को लू एवं गर्मी जनित बीमारियों से बचाव, उपचार एवं जागरूकता गतिविधियों को लेकर राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस में इस संबंध में निर्देश दिए। आधिकारिक बयान के अनुसार इसमें शुभ्रासिंह ने कहा कि गर्मी बढ़ने पर अगले दो से तीन माह चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, ऐसे में विभाग हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि गर्मी एवं लू का स्तर बढ़ने पर चेतावनी यलो, ओरेंज एवं रेड अलर्ट के अनुसार श्रेणीबद्ध प्रणाली तैयार कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

End of Feed