Jaipur: पुलिस को फोन कर कहा- लूट हुई है, गोली चली है; निकला कुछ और मामला

हल्दीघाटी मार्ग पर स्थित प्रताप नगर चौपाटी के निकट सिगमा बार में शनिवार रात 12 बजे बिलिंग के दौरान एक विवाद उत्पन्न हो गया। इस विवाद के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को 70 हजार रुपए की लूट और फायरिंग की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो मामला कुछ और निकला।

Jaipur News: प्रताप नगर चौपाटी के पास सिगमा बार में शनिवार रात 12 बजे के आसपास बिलिंग के दौरान एक विवाद हो गया। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बार में 70 हजार रुपये लूट और फायरिंग हुई है लेकिन पुलिस के पहुंचने पर मामला कुछ और ही निकला।

jaipur bar bouncer clash

आरोपियों की तलाश जारी (सांकेतिक तस्वीर | iStock)

क्या हुआ था विवाद?

मिली जानकारी के अनुसार, सिरौली के रहने वाले कुछ युवक सिगमा बार में पार्टी करने आए थे। इनमें मधुसुदन, एकेमीणा और माधव मीणा समेत उनके बाकी साथी काली स्कॉर्पियो से आए थे। बार के बाउंसर प्रदीप से उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने बार के दो बाउंसरों पर अपनी गाड़ियों से टक्कर मार दी। बार संचालक और कर्मचारी बदमाशों का पीछा करते हुए उन्हें रिंग रोड पर पकड़ने में सफल रहे। हालांकि दोनों पक्षों के बीच वहां भी विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

End of Feed