जयपुर में सार्वजनिक परिवहन का विस्तार; 740 नए परमिट, 340 बसें और 400 टैम्पो-मैजिक शामिल

जयपुर में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए RTO प्रथम ने एक अहम कदम उठाया है। ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड के प्रस्ताव के अनुसार अब गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस पहल के तहत पहली बार शहर में 340 सिटी बसों और 400 अन्य वाहनों को एक साथ शामिल किया जाएगा।

जयपुर में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में सुधार के लिए आरटीओ प्रथम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड के प्रस्ताव के आधार पर जारी गजट नोटिफिकेशन के तहत पहली बार शहर में 340 सिटी बसें और 400 टैम्पो-मैजिक शामिल किए जाएंगे। आरटीओ प्रथम, राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि अब तक जयपुर में हर साल सीमित संख्या में ही परमिट बढ़ाए जाते थे, लेकिन इस बार 740 से अधिक परमिट आवंटित किए जाएंगे।

Improvement in Jaipur Public Transport

जयपुर के सार्वजनिक परिवहन में सुधार

इस कदम से उन रूट्स पर लाभ मिलेगा, जहां सार्वजनिक वाहनों की कमी से यात्री असुविधा का सामना कर रहे थे। आरटीओ प्रथम ने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत परमिट आवंटन की तैयारी शुरू कर दी है। पहली बार रूट संख्या 36 से 41 पर सार्वजनिक वाहनों की संख्या तय की गई है, साथ ही रूट संख्या 3, 7, 8, 9, 11, 29, 32, 35, 42 और 43 पर भी परमिटों की संख्या बढ़ाई गई है। इस बदलाव को परिवहन सचिव शुचि त्यागी और उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बेरवा की सहमति मिली है।

End of Feed