चिरंजीवी योजना में मुफ्त कॉकलियर इंप्लांट,राजस्थान बना देश का पहला राज्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 01:08 PM IST

राजस्थान सरकार के चिरंजीवी योजना के तहत मुफ्त में कॉकलियर इंप्लांट की सुविधा है। ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राज्य के एक हजार से अधिक बच्चों को मिली सुनने-बोलने की क्षमता
  • अमेरिका और यूरोपीय देशों की नीति अब राजस्थान में भी
  • अब दोनों कानों में किया जा सकेगा निःशुल्क कॉकलियर इंप्लांट

जन्म से सुनने और बोलने की अक्षमता एक गंभीर समस्या है, जिसका असर आजीवन रह सकता है। भारत में पैदा होने वाले प्रति एक हजार बच्चों में से चार बच्चे ऐसी विकृति के साथ पैदा होते हैं। यदि अभिभावक इसको लेकर शुरू से सावधान रहें तो बच्चों को इस समस्या से बचाया जा सकता है। इसके उपचार में कॉकलियर इम्प्लांट तकनीक बेहद कारगर सिद्ध हुई है। विशेष रूप से राजस्थान इस तकनीक के जरिए उपचार उपलब्ध करवाने में देश में अग्रणी राज्य बनकर सामने आया है।

ashok gehlot

अशोक गहलोत, सीएम, राजस्थान

आंध्रप्रदेश और केरल के बाद राजस्थान देश का तीसरा राज्य है, जहां कॉकलियर इम्प्लांट के जरिए पांच वर्ष तक के करीब 1100 बच्चों की सुनने और बोलने की क्षमता लौटाई जा रही है। गौरतलब है कि आंध्रप्रदेश और केरल में जहां यह तकनीक निजी अस्पतालों में ही उपलब्ध है, वहीं राजस्थान में यह मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सरकारी अस्पताल में पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है।

End of Feed