जयपुर के दुर्गापुरा में दहशत: लाल बहादुर नगर कॉलोनी में दिखा तेंदुआ, वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी

जयपुर के दुर्गापुर इलाके की लाल बहादुर नगर कॉलोनी में तेंदुआ देखे जाने की खबर सामने आई है। यह वही कॉलोनी है, जिसमें लाल बहादुर नगर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा रहते हैं। वन विभाग की टीम लोगों के सुरक्षा के लिए लगातार गश्त कर रही है और तलाशी अभियान भी जारी है।

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के दुर्गापुरा इलाके की लाल बहादुर नगर कॉलोनी में शुक्रवार रात को एक तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया, तेंदुए के दिखने के बाद से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। कॉलोनी में कई घरों के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई फुटेज में तेंदुआ स्पष्ट रूप से नजर आया।

Jaipur News

जयपुर की लाल बहादुर नगर कॉलोनी में दिखा तेंदुआ (Photo-Canva)

बता दें कि इस कॉलोनी में लाल बहादुर नगर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा भी रहते हैं, जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) जितेंद्र सिंह शेखावत ने इस बात की पुष्टि की कि उन्हें तेंदुआ दिखने की सूचना मिली थी और निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।

End of Feed