Jaipur News: आरओ प्लांट में बिजली चोरी का भंडाफोड़, अब भरना होगा 21 लाख का जुर्माना

जयपुर में बिजली निगम की सतर्कता टीम ने मंगलवार को वाटिका और शिकारपुरा आरओ प्लांट में बिजली चोरी के 2 मामले पकड़े।जिसमें उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की गई और 21 लाख का जुर्माना लगाया गया। आरोपियों ने बिजली की लाइनों में केबल डालकर और मीटर में डिवाइस लगाकर बिजली चोरी की थी।

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के वाटिका और शिकारपुरा इलाके में मंगलवार को बिजली निगम की सतर्कता टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बिजली चोरी के दो मामलों का खुलासा किया। टीम को निरीक्षण के दौरान दो आरओ प्लांट में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी होती हुई मिली। दोनों मामलों में वीसीआर (विस्तृत रिपोर्ट) भरकर लगभग 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Electricity

सांकेतिक फोटो

बिजली मीटर और केबल जब्त

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देश पर सहायक अभियंता उपासना सिंह के नेतृत्व में की गई। आरओ प्लांट में बिजली चोरी के एक मामले में बिजली लाइन में केबिल डालकर सीधे कनेक्शन लिया गया था। वहीं दूसरे में मीटर में छेड़छाड़ कर डिवाइस लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। यह चोरी लक्ष्मी देवी/कान्हा सैनी, प्लाट नंबर 140, श्रीकृष्णा नगर, कालावाला और राजू गुर्जर/रामकरण, खसरा नंबर 254, साईडपुरा, शिकारपुरा में की जा रही थी। सतर्कता टीम ने मौके पर दोनों उपभोक्ताओं के बिजली मीटर और केबल को जब्त कर लिया और उनके कनेक्शन भी काट दिए हैं।

End of Feed