जयपुर

शिक्षक तबादलों की तैयारी... विधायकों को मिली 70 नामों की पावर, 2 दिन में देने होंगे नाम

शिक्षा विभाग ने विधायकों से शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए 70 नामों मांगे है, जिसमें विधायक केवल अपने क्षेत्र में ही तबादले करवा सकेंगे। इसमें तृतीय श्रेणी के शिक्षकों के तबादले पर रोक रहेगी। इस संबंध में विभाग ने विधायकों को एक प्रारूप भेजा था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वे 15 जून तक नाम भेजें, जो शिक्षामंत्री की ईमेल आईडी educationminister2024@gmail.com पर भेजे जाने हैं।

Image

सांकेतिक फोटो

Rajasthan Teacher Transfer: शिक्षा विभाग ने विधायकों से शिक्षकों के तबादलों के लिए 70 नाम मांगे हैं, जिसमें केवल उन शिक्षकों के नाम शामिल होंगे जो अपने क्षेत्र में तबादला चाहते हैं। यह पहल संभावित तबादलों की पूर्व तैयारी के तहत की गई है। विभाग ने विधायकों को एक फॉर्मेट भेजा है, जिसमें शिक्षक का नाम, एम्प्लाई आईडी, वर्तमान पद, वर्तमान स्थान, जिला, इच्छित स्थान और स्कूल कोड जैसी जानकारी भरनी होगी।

किस श्रेणी के शिक्षकों का तबादला शामिल

इस प्रक्रिया में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले शामिल नहीं होंगे। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने स्पष्ट किया है कि यह केवल जानकारी इकट्ठा करने की प्रक्रिया है, अभी तक तबादले खोलने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। सोशल मीडिया पर जब यह फॉर्मेट वायरल हुआ तो भ्रम की स्थिति बनी, जिस पर स्पष्टीकरण दिया गया। विधायकों को 15 जून तक नाम भेजने का निर्देश दिया गया है, उन्हें शिक्षामंत्री की ईमेल आईडी educationminister2024@gmail.com पर नाम भेजने होंगे।

सपोटरा विधायक ने 13 जून तक मांगा आवेदन

करौली और सपोटरा के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के टीचरों से 13 जून तक आवेदन मांगे हैं। सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने केवल अपने क्षेत्र के शिक्षकों से जानकारी मांगी है। वहीं, करौली विधायक दर्शन गुर्जर ने कहा कि यह फॉर्मेट गलती से पोस्ट हुआ था और उन्होंने शिक्षकों से तबादलों के लिए कोई आवेदन नहीं मांगे हैं। शिक्षामंत्री ने यह भी कहा कि विभागीय स्टाफ द्वारा तैयार किया गया फॉर्मेट केवल संभावित प्रक्रिया की तैयारी के लिए है, तबादले का फैसला अभी तक नहीं किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article