जयपुर में कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों में धक्का-मुक्की, मेयर की टेबल पर मिठाई के डिब्बे में रखा कचरा-Video

Jaipur Municipal Corporation Greater Uproar Video: जयपुर नगर निगम ग्रेटर में सोमवार को लंबे समय बाद बुलाई गई साधारण सभा की बैठक में हंगामा हो गया जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Jaipur Municipal Corporation Greater Uproar: जयपुर नगर निगम ग्रेटर में सोमवार को बुलाई गई साधारण सभा की बैठक में हंगामा हो गया, मेयर सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में शुरू हुई इस बैठक में कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद काली पट्टी बांधकर पहुंचे और 'नगर निगम एकीकरण रद्द करो' के पोस्टर लहराए, बैठक वंदे मातरम के साथ शुरू हुई।

कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों के बीच हंगामा हुआ वहीं पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, मेयर सौम्या गुर्जर की टेबल पर कचरे से भरा डिब्बा रख दिया, बता दें कि ग्रेटर निगम में सफाई के मुद्दे पर हंगामा हुआ।

End of Feed