Bhilwara News: 14 की बच्ची को भट्टी में जलाने के मामले पर सचिन पायलट ने व्यक्त की कड़ी प्रतिक्रिया

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 4, 2023, 12:02 PM IST

Bhilwara News in Hindi: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप और हत्या कर कोयले की भट्टी में जलाने के मामले में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Bhilwara News in Hindi: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप और हत्या कर कोयले की भट्टी में जलाने का मामला तुल पकड़ा जा रहा है। राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि नाबालिग लड़की की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और बाद में उसे भीलवाड़ा जिले में कोयले की भट्ठी में जला दिया गया। जबकि स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार भी किया गया था। पुलिस ने घटना के सिलसिले में इलाके की पांच कोयला भट्टियों पर काम करने वाले 5 लोगों को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लड़की की हत्या करने से पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया और उसे भट्टी में फेंक दिया गया।

Bhilwara News in Hindi, Bhilwara rape case, Sachin pilot

सचिन पायलट

गुरुवार रात की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिन पायलट ने कहा कि नाबालिग लड़की के साथ क्रूरता की खबर से उनका दिल बहुत परेशान था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि बेटियों-महिलाओं पर किसी भी प्रकार का अत्याचार स्वीकार्य नहीं है। ऐसे अमानवीय कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिले। मेरी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।

End of Feed