Bhilwara News In Hindi: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना इलाके घर से बकरियां चराने गई 14 साल की नाबालिग लड़की लापता हो गई। जंगल में चार में से एक कोयला भट्टी धधकती मिलने और दुर्गंध आने के बाद जब राख खंगाली गई तो उसमें चांदी का एक कड़ा मिला। प्रथम दृष्टया में पता चलता है कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर कोयले की भट्टी में जला दिया गया। शरीर का काफी हिस्सा ईंट की भट्टी में जलाया।
एसपी आदर्श सिद्धू ने कहा कि एक बच्ची को भट्टे में जलाने की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंचे कुछ इस तरह के सबूत मिले हैं। चारों गों का नाम सामने आया। जिनमें से तीन को डिटेन किया जा चुका है। दुष्कर्म की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। इन्वेस्टिगेशन जारी है।एसपी आदर्श सिद्धू ने कहा कि कड़े से पहचान हुई है।
कोटड़ी थाना सर्किल में रहने वाली लड़की प्रतिदिन की भांति बुधवार सुबह आठ-नौ बजे घर से बकरियां चराने के लिए जंगल की ओर निकली थी।जब इसकी सूचना फैली तब मोके पर पूर्व मंत्री कालुलाल गुर्जर,उपजिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर सहित सैकड़ो ग्रामीण जमा हो गए।पु लिस के साथ ही आला अधिकारी, डॉग स्क्वायड, एफएसएल और एमओबी टीमें मौके पर पहुंची। जांच में जुट गई है।
