भारत के नवनिर्माण में राजस्थान की भूमिका: सशक्त हो रहा राजस्थान, महिलाओं पर खास ध्यान, बोले मंत्री उदय लाल अंजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2023, 04:30 PM IST

Navbharat Navnirman Manch: सशक्त राजस्थान के सवाल पर उदय लाल अंजना ने कहा- सरकार के कदम और माननीन मुख्यमंत्री का विजन 2030 आम जनता की आवाज है।

Navbharat Navnirman Manch: टाइम्स नाऊ के खास कार्यक्रम भारत के नवनिर्माण में राजस्थान की भूमिका पर चर्चा के दौरान राजस्थान के बढ़ते कदमों पर बात हुई। इस दौरान राजस्थान सरकार में को-ऑपरेशन मंत्री उदय लाल अंजना ने सरकार के कार्यों और दृष्टिकोण को लोगों को सामने रखा। अंबा लाल ने बताया कि राजस्थान किस तरह सशक्त हो रहा है और सरकार कैसे इस ओर आगे बढ़ रही है। साथ ही कहा कि आज महिलाएं खुद में ही बहुत सशक्त हैं, सरकार भी इन्हें आरक्षण के जरिए मजबूत बना रही हैं। क्या-क्या कहा उदय लाल ने देखिए वीडियो।

Udai Lal Anjana

मंत्री उदय लाल अंजना

सशक्त राजस्थान

सशक्त राजस्थान के सवाल पर उदय लाल अंजना ने कहा- सरकार के कदम और माननीन मुख्यमंत्री का विजन 2030 आम जनता की आवाज है। आज लोग जनप्रतिनिधियों को खुद ही गांव बुलाते हैं और स्वागत करते हैं। महिला सशक्तिकरण के कदमों पर उन्होंने कहा, प्रदेश की महिलाएं और आम जनता सशक्त हुई है, दरअसल सभी सशक्त हुए हैं। दबे-कुचले, दलितों, महिलाओं को सरकार ताकत दी है। पेंशन महिला-पुरुषों दोनों को दिया जा रहा है। विधवाओं को भी बिना उम्र की शर्त के पेंशन मिल रही है। बच्चों की कॉपी किताबें, पेंसिल, जूते दिए जा रहे हैं। जमीन पट्टे पर महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। पंचायती राज में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है।

End of Feed