जयपुर

Best Food Place in Rajasthan: यहां के शाही समोसे का स्वाद है बेहद खास, हर गली चौराहे पर मिलेगी स्ट्रीट फूड की महक, जानिए कहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 07:39 PM IST

Best Food Place in Rajasthan: जोधपुर शहर के लोग खाने के शौकीन है, यही वजह है कि, यहां के व्यंजनों का जायका बेहद लजीज होता हे। यहां के शाही समोसे के मुरीद देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक में है। इस इलाके में 1984 से ही लोगों की जुबां पर बसा है लजीज समोसे का स्वाद। आप दाल बाटी व चूरमे के लजीज जायके का लुत्फ जोधपुर की सड़कों पर कहीं भी उठा सकते हैं। जोधपुर में स्ट्रीट फूड की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है दही चाट का नाम।

Image

जोधपुर के शाही समोसे की धमक विदेशों तक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्ट्रीट फूड की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है दही चाट का नाम
  • 1984 से ही लोगों की जुबां पर बसा है लजीज समोसे का स्वाद
  • दाल, बाटी व चूरमे का लुत्फ जोधपुर में कहीं भी उठा सकते हैं


Best Food Place in Rajasthan: राजस्थान के पश्चिम में थार के रेगिस्तान व अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा जोधपुर शहर जिसे सनसिटी भी कहा जाता है। यह शहर अपनी अद्भुत संस्कृति समेत मीठी बोली व यहां मौजूद महल, किले व ऐतिहासिक इमारतों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस शहर को देखने के लिए देश-विदेश से हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं।

बता दें कि, जोधपुर शहर पर्यटन के लिहाज से तो विश्व विख्यात है ही। इसके अलावा इस शहर की एक और खासियत है यहां का लजीज खाना व चटपटा स्ट्रीट फूड। जिसकी धमक जोधपुर से लेकर दिल्ली और दुबई तक है। इस शहर के लोग खाने के शौकीन है, यही वजह है कि, यहां के व्यंजनों का जायका बेहद लजीज होता हे। अगर आप जोधपुर आए हैं और यहां के खास स्ट्रीट फूड का जायका आपने नहीं चखा तो आपका यहां आना व्यर्थ है। वैसे तो यहां पर व्यंजनों की फेहरिस्त बहुत लंबी है, मगर आपको कुछ खास व्यंजनों के बारे में बताएंगे।

खास स्वाद है शाही समोसे का

जोधपुर की नई सड़क पर घंटाघर से पहले चारों तरफ एक खास बिखरी महक महसूस होती है। जी हां, यही वो जगह है जहां के शाही समोसे के मुरीद देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक में है। इस इलाके में 1984 से ही लोगों की जुबां पर बसा है बेहद लजीज समोसे का स्वाद। ड्राई फ्रूट व खास मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है शाही समोसा। जिसकी मांग दिल्ली, दुबई व बेंगलुरु सहित कई बड़े शहरों के लोगों की रहती है। वहीं इस इलाके में शाही समोसे का स्वाद चखने के लिए दुकान पर लोगों की लंबी कतारें लगती हैं।

चटपटी है जोधपुर की दही चाट

जोधपुर में स्ट्रीट फूड की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है दही चाट का नाम। जोधपुर में आप भ्रमण कर रहे हैं और कुछ चटपटा खाने का मूड है, तो आप दही चाट ट्राई कर सकते हैं। इसे आटा, बाॅयल मटर और आलू से बनाया जाता है। जिसमें दही, चाट मसाला, चटनी, कटी हुई प्याज और धनिया आदि का फ्लेवर देकर इसे चटपटी व लजीज बनाया जाता है।

जोधपुर में हर जगह मिलेगा दाल, बाटी व चूरमा

जोधपुर के फेमस फूड की अगर बात करें तो उसमें दाल, बाटी व चूरमा शामिल ना करें, ऐसा हो ही नहीं सकता। यहां आप दाल बाटी व चूरमे के लजीज जायके का लुत्फ जोधपुर की सड़कों पर कहीं भी उठा सकते हैं। यहां पर इसे येलो स्पाइसी दाल और छोटे परतदार ब्रेड के टुकड़ों के साथ एक खास अंदाज में परोसा जाता है। जिसके जायके का जादू आपकी जुबां पर चढ़कर बोलेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!