Best Food Place in Rajasthan: जोधपुर के कांजी वड़े के बिना इस मंदिर में 56 भोग अधूरा, गर्लफ्रेंड करती है इस चाट को खाने का चैलेंज, पढ़िए पूरी रोचक जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 05:37 PM IST

Best Food Place in Rajasthan: शहर के जुनी धानमंडी के पास मौजूद 250 साल पुराने गंगश्याम मंदिर में कांजी वड़े का भोग जरूर लगता है। इसके बिना यहां का छप्पन भोग अधूरा माना जाता है। राणीजी मंदिर इलाके की तीखे व चटपटे स्वाद वाली गर्लफ्रेंड चाट का पूरा शहर दीवाना है। शहर की युवतियां यहां पर युवकों को इस चाट को बिना रोए खाने की चुनौती देती है। ज्यादातर युवक इस चैलेंज में फेल हो जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरदारपुरा इलाके की बेहद लजीज कढी - कचौड़ी के सभी मुरीद हैं
  • गंगश्याम मंदिर में बिना कांजी वड़े के छप्पन भोग अधूरा होता है
  • गर्लफ्रेंड चाट खाने के लिए युवतियां करती युवकों को चैलेंज

Best Food Place in Rajasthan: राजस्थान के पश्चिमी इलाके में अरावली की सुरमयी वादियों के बीच बसी है ऐतिहासिक सन सिटी जोधपुर। यहां के लोगों के स्वभाव में है लजीज खाने की महक। जोधपुर सिटी वैसे तो ऐतिहासिक वैभव वाला शहर रहा है।

Kanji Vada

गंगश्याम मंदिर में बिना कांजी वड़े के छप्पन भोग है अधूरा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जहां पर किले, महल और झीलें सैलानियों को आकर्षित करती हैं। मगर यहां के बेहतरीन जायकेदार स्ट्रीट फूड ही पहुंच देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक है। बता दें कि, राजस्थान के सबसे बेहतरीन राॅयल व्यंजन जोधपुर को एक अलग ही पहचान दिलाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं सूर्य नगरी जोधपुर के खास स्वाद के बारे में।

End of Feed