उदयपुर में शोक की लहर, अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और राजेंद्र राठौड़ समेत कई नेताओं ने जताया दुख

मेवाड़ के पूर्व राजघराने और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज के अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया है। उनके निधन पर राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (81) का रविवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने शंभू निवास में अंतिम सांस ली। बता दें कि अरविंद सिंह मेवाड़ लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उदयपुर में स्थित उनके आवास पर उनका इलाज किया जा रहा था। उनके निधन के बाद सिटी पैलेस को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अरविंद सिंह मेवाड़ के बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने जानकारी दी कि सोमवार को अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार में देश-विदेश के बड़े लोगों के पहुंचने की संभावना है। उनके निधन पर प्रदेश के डिप्टी सीएम समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

Udaipur News

अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन

उदयपुर में शोक की लहर

अरविंद सिंह मेवाड़ भगवंत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी के बेटे थे। पिछले साल नवंबर में उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन हो गया था। महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से पूरे उदयपुर में शोक की लहर है। अरविंद सिंह मेवाड़ के बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम हैंडल से 'एकलिंग दीवान' के अंतिम दर्शन और यात्रा की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "अत्यन्त दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता अरविंद सिंह मेवाड़ का रामशरण चैत्र कृष्ण द्वितीया, 16 मार्च 2025 को निधन हो गया है। अंतिम दर्शन 17 मार्च (सोमवार) को सुबह सात बजे से कर सकेंगे। अंतिम यात्रा सोमवार को ही सुबह 11 बजे शंभू निवास से शुरू होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होकर महासतियां के लिए प्रस्थान करेगी।"

End of Feed