Jaipur Bribe Case : बाबू जी धीरे चलो! 70 हजार तनख्वाह, होम थियेटर के साथ करोड़ों का मकान, एक लाख का तोता, चार लाख के कुत्ते

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 01:30 PM IST

Jaipur Bribe Case : जयपुर के एक बाबू की लाइफस्टाइल देखकर एसीबी अधिकारी हैरान रह गए। बाबू दीपक गुप्ता लग्जरी लाइफ जीने का शौकिन है। सर्च अभियान के दौरान उसके घर से एक लग्जरी होम थियेटर, एक अफ्रीकन ग्रे तोता, लाखों का चाइनीज डॉग पेयर, 2 गोल्ड वॉच सहित अन्य इंपोर्टेड घड़ियां, मिनी जिम व अन्य उपकरण मिले हैं। करोड़ों का मकान, दुकानें, लग्जरी कारें तक इस बाबू के पास मिले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • डिस्कॉम का मामूली बाबू दीपक जीता है लग्जरी लाइफ
  • सूचना सहायक प्रतिभा के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
  • एसीबी के अधिकारी दोनों की संपत्ति देख रह गए हैरान

Jaipur Bribe Case : राजस्थान के एंटी करप्शन ब्यूरो की टीमों ने प्रदेश में 6 से ज्यादा स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। जिसमें अधिकारियों के घरों में होम थियेटर, गोल्ड वॉचेज, लग्जरी कार व बाइक सहित करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। इतने बड़े पैमाने पर संपत्ति देख एक बारगी तो एसीबी के अधिकारी हैरान रह गए। एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक दो घूसखोर अधिकारियों के घरों से 33 लाख रुपए कैश भी मिले हैं। वहीं बैंक अकाउंट्स में 2 करोड़ रुपए जमा मिले हैं।

Jaipur News  (2)

जयपुर में घूसखोर सरकारी कार्मिकों के घरों में मिली करोड़ों की संपत्ति। फाइल फोटो

हैरानी की बात तो ये है कि रेड की कार्रवाई के दौरान अधिकारियों के घरों में 4-4 लाख रुपए कीमत के डॉग्स मिले हैं। वहीं एक लाख कीमत का एक अफ्रीकन तोता भी मिला है। गौरतलब है कि एसीबी का तलाशी अभियान सूचना तकनीकी विभाग की सूचना सहायक प्रतिभा कमल और जयपुर डिस्कॉम के दीपक गुप्ता के ठिकानों पर चली। एसीबी के अतिरिक्त एएसपी पुष्पेंद्र सिंह की अगुवाई में चली कार्रवाई में यह कार्यवाही सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग को लेकर की जा रही है।

End of Feed