Jaipur में ई-मित्र संचालक निकला रिश्वतखोर, रंगे हाथ गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 9, 2024, 05:14 PM IST

राजस्थान के जयपुर में एसीबी ने एक ई-मित्र संचालक को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

जयपुर : राजस्थान में आए दिन भ्रष्टाचार से जुड़ी खबरें सामने आ रही है। कई कर्मचारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन अब ताजा मामला राजधानी जयपुर से सामने आया है, जहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जयपुर जिले में एक ई-मित्र संचालक को कथित रूप से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Pakistani detective Praveen Kumar Mishra arrested

पाकिस्तानी जासूस प्रवीण कुमार मिश्रा गिरफ्तार

क्लेम पास करवाने की एवज में ली रिश्वत

इसके अनुसार, ग्राम पंचायत लसाड़िया में ई-मित्र संचालक विश्राम गुर्जर (निजी व्यक्ति) को परिवादी से एक लाख रुपये की कथित रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो के महानिदेशक डा. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने एक बयान में बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके पिता की मृत्यु होने पर श्रमिक डायरी के आधार पर श्रम विभाग से क्लेम पास करवाने की एवज में आरोपी विश्राम गुर्जर द्वारा एक लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

End of Feed