Rajasthan Weather: खत्म हुए राहत के दिन, आज राज्य भर में आंधी-बारिश लेकिन कल से फिर चढ़ेगा राजस्थान का पारा

आज का मौसम राजस्थान, 5 June 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: आज, यानी 5 जून को लगभग पूरे राज्य में बारिश, हवा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी रहेगी। कल भी लगभग ऐसी ही चेतावनी थी। अबतक मिली गर्मी से राहत के दिन कल तक के बचे हैं। 6 जून के बाद गर्मी फिर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज राजस्थान का मौसम।

Rajasthan Jaipur Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस)सक्रिय हुआ है जिससे राजस्थान समेत आसपास के राज्यों का मौसम भी बदलता दिख रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से आज भी राजस्थान में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के लगभग पूरे इलाके में आज भी बारिश की संभावना जताई है। अभी गर्मी से राहत है,हालांकि 6 जून के बाद राज्य का पारा फिर चढ़ता दिखेगा।

Rajasthan Weather

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

जयपुर का मौसम

कल जयपुर में हल्के गरज चमक के साथ बारिश हुई थी। जिसके कारण राजधानी का मौसम कुछ नरम रहा। कल राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर का रहा, जो 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सीकर का रहा, जो 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आज के तापमान की बात करें तो जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। जयपुर में आज भी तड़-गरज के साथ बारिश की संभावना है।

End of Feed