Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में पिछले कई दिनों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। साथ ही शीतलहर भी लोगों को खूब परेशान कर रही है। सुबह और देर रात के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई है। ठंड से बचने के लिए लोग घरों से कम बाहर निकल रहे हैं और घरों में भी हीटर और ब्लोअर का सहरा ले रहे हैं। जल्द ही राजस्थान के मौसम मं बदलाव होने वाला है। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके प्रभाव से राजस्थान में 5 जनवरी को हल्की बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।
सांकेतिक फोटो
आज कई इलाकों में छाया घना कोहरा
राजस्थान में आज सुबह भी दौसा, अलवर, गंगानगर समेत कई इलाकों में घना कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में मौसम साफ रहने के आसार हैं। दोपहर में धूप भी निकल सकती है। कल यानी 5 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर संभाग के गंगानगर और हनुमानगढ़ में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रह सकता है। 6 और 7 जनवरी को भी मौसम शुष्क बना रहेगा। 7 जनवरी से उत्तरी हवाओं का असर एक बार फिर से बढ़ेगा। जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है साथ ही सर्दी में भी इजाफा हो सकता है।
ये भी पढ़ें - Bihar Weather Today: बिहार में कोहरे का अलर्ट जारी, हवाओं का बदला रुख, ठंड से मिलेगी जल्द राहत
डूंगरपुर में रहा सबसे अधिक तापमान
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 3 दिन न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। पिछले 24 में प्रदेश में सभी जगहों पर आसमान साफ रहा और दोपहर में धूप भी खिली। शुक्रवार सुबह कोटा, चित्तौड़गढ़, गंगानगर, हनुमानगढ़, झालावाड़ समेत कई जिलों में कोहरा छाया रहा। इस दिन सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रहा। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान वनस्थली (टोंक) में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।
