Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं सूरज बरसा रहा आग-कहीं बारिश बनी राहत; जानें आज का वेदर

29 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, कहीं बारिश से राहत मिल रही है तो कहीं आंधी और लू का असर दिख रहा है। बुधवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कभी तेज बारिश, तो कभी धूल भरी आंधी ने लोगों को प्रभावित किया। अगले कुछ दिनों में उदयपुर और कोटा संभाग में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

29 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान में मौसम लगातार बदलाव के दौर में है। कहीं बारिश राहत दे रही है, तो कहीं आंधी और लू का असर दिख रहा है। बुधवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग मौसम का मिजाज देखने को मिला। कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा और उदयपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली।

Rajasthan Today's Weather Update

राजस्थान में आज के मौसम की अपडेट


वहीं, जोधपुर और जैसलमेर में धूल भरी आंधी चली और शेखावाटी क्षेत्र में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अगले 2-3 दिन उदयपुर और कोटा संभाग में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। बुधवार को राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसमें झालावाड़ के अकलेरा में सबसे अधिक 15 मिमी बारिश हुई। तापमान के लिहाज से बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4°C दर्ज किया गया, जबकि माउंट आबू सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 21.0°C दर्ज हुआ। हवा में नमी 20 से 60 प्रतिशत के बीच रही।

End of Feed